फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में हादसा: NH-30 पर तेज रफ्तार हाइवा दुकान में घुसा, SDRF ने कटर से निकाला फंसा चालक

Sat, 14 Mar 2026 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। इस भीषण दुर्घटना में वाहन का चालक बुरी तरह से फंस गया था। पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ टीम ने विशेष कटर की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह एक हाइवा वाहन रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रहा था। अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन पर उसका नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद वाहन सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा टकराया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक गाड़ी में बुरी तरह चिपक गया। बस्तर पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को चालक को निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालक सुंदर माझी का एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया था।

चालक की जान बचाने के लिए नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने कटर मशीन का उपयोग किया। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद चालक सुंदर माझी को वाहन से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बचाव कार्य में पुलिस और एसडीआरएफ ने समन्वय से काम किया।

पुलिस के अनुसार, चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई थी। इसी कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। वाहन अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क किनारे की दुकान में जा घुसा। इस घटना से दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें