Raipur news: छत्तीसगढ़ में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लोग लगातार इस तरह के मामलों के शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रायपुर के अभनपुर के गांव टेकारी में देखने को मिला है। टेकारी ग्राम वर्तमान सिविल लाइन निवासी पीड़ित किशोर कुमार शुक्ला ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर अपनी व्यथा बताई। उन्होंने बताया कि सुरेश वे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल, लता मिश्रा एवं गुलाल धृतलहरे व स्वप्निल उर्फ विक्की दुबे ने आपस में आपराधिक षडयंत्र कर बेची गई जमीन को दोबारा बेचने के लिये षड़यंत्र रचा है। आरोपियों की ओर से कूटरचित वसीयतनामा तैयार करने एवं कय-विक्रय के संव्यवहार कर आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने के आपराधिक कृत्य के लिये उक्त आरोपियों पर शासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।