फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर, उपचार जारी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की मौत होने की खबर है। वहीं एक घायल बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेड में शनिवार सुबह सभी मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। तभी अचानक से भर-भराकर दीवार गिर गई जिससे वहां पर काम कर रहे मजदूर उसके चपेट में आ गए। इस घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चौथे मजदूर का उपचार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें