फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरिया में कलेक्टर ने प्रिंसिपल से कहा कब तक चोरी करेंगे...बच्चे हैं ख्याल रखिये

कोरिया में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एक्शन मोड़ में नजर आईं। स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन को अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर लगाई फटकार। कलेक्टर स्कूल प्रबंधन से इतनी नाखुश थी कि कलेक्टर ने यहां तक कह दिया कि, कब तक चोरी करेंगे। बच्चे है ध्यान रखना चाहिए। वहीं प्राचार्य को हिदायत देते हुए कहा कि अब आगे कोई शिकायत आई तो मैं कार्यवाही करने में देर नहीं करूंगी। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी पैरेंट्स की शिकयत पर नवोदय विद्यालय बैकुंठपुर पहुंची थी। इसके बाद कलेक्टर ने बालक आश्रम काशीपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किचन कक्ष में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच पर भोजन का स्तर ठीक पाया। उन्होंने आश्रम के अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को मेन्यू के अनुरूप भोजन व नाश्ता समय पर उपलब्ध करायें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें