Deepak Baij on CG BJP: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर आरोप लगाया कि आरएसएस के खुले विरोध की वजह से राज्य सरकार दबाव में आ गई। इस वजह से 9 अगस्त को उसने विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों का बहिष्कार किया। रायपुर में दो कार्यक्रम थे और दोनों ही कार्यक्रमों की घोषणा के बाद सरकार के प्रतिनिधि वहां नहीं गए।