फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सक्ति में उ. मा. विद्यालय में छात्र छात्राओं ने गेट पर जड़ा ताला, शिक्षकों को यथावत रखने की मांग

सक्ति जिले के किकिरदा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के मेन गेट में ताला जड़ दिया है। विद्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए है और प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक को यथावत रखने की मांग कर रहे है। पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर तीन दिनो में आदेश जारी करने का अल्टीमेटम दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर धारना प्रदर्शन करने लगे। प्रभारी प्राचार्य प्रकाश चंद रात्रे ( व्याख्याता जीव विज्ञान) और शिक्षक रोहित साहू (विज्ञान सहायक) को उनके मुल पदस्थापना से हटाकर प्रभारी प्राचार्य को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल हसौद और शिक्षक को शासकीय हाईस्कूल चिस्दा स्थानतरण कर दिया है। छात्रों ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य प्रकाशचंद रात्रे, शिक्षक रोहित साहू के पढाई से वह संतुष्ट हैं, अब अचानक उनके हटाये जाने से हमारा पढाई प्रभावित होगा। जिला प्रशासन को सूचना मिलने पर टीम पहुंची और समझाया गया मगर छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें