फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पहुंचे दंतेवाड़ा आईजी कमलोचन कश्यप, जानें आईईडी ब्लास्ट को लेकर क्या कहा

Naxalites terror in Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने फिर आतंक मचाया है। अपनी नापाक करतूतों को अंजाम दिया है। जिले के गोलापल्ली में नक्सलियों ने एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। फोर्स को निशाना बनाकर और घात लगाकर आईडी ब्लास्ट किया, जिसमें एएसपी शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी और थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिये रायपुर भेजा गया है। पोकलेन में आग लगाने की सूचना पर सुकमा से पुलिस टीम सर्चिग पर रवाना हुई थी। टीम में एएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी समेत कई जवान शामिल थे। शहीद जवान के शव और गंभीर रुप से घायल एसडीओपी, टीआई को रायपुर लाया जा रहा है। सुकमा के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग जहां आईईडी ब्लास्ट हुआ था, वहां दंतेवाड़ा आईजी कमलोचन कश्यप पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें