फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीएम साय से बीजेपी नेता ने मांगे 1500 करोड़'! : सुनिये कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने क्या कहा

Chhattisgarh BJP leaders Viral Video, CG Politics:छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 1500 करोड रुपए मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में खलबली मची हुई है। हर तरफ इसी वीडियो की चर्चा है। प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर रायपुर उत्तर बीजेपी विधायक ने पुरंदर मिश्रा ने सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह कांग्रेस की तरफ से लगाया गया आरोप नहीं है। सोशल मीडिया पर किसी ने लिखा है और किसी कांग्रेस नेता ने शेयर किया होगा, तो सफाई देने का काम जिनके ऊपर आरोप लगा है उनका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को संदेह है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवा लें। सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें