फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर-बलौदाबाजार: ट्रक-ट्रेलर और कार में जोरदार टक्कर; जिंदा जला कार ड्राइवर, देखें मौत का LIVE वीडियो

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार मेन रोड पर ग्राम कोदवा के पास बुधवार की रात करीब 9 बजे ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इस दौरान एक कार भी ट्रेलर से जा घुसी। इससे कार और ट्रेलर में भीषण आग लग गई। इस वजह से कार ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। कार में बुरी तरह से फंसे होने की वजह से चालक निकल नहीं पाया और उसी में जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुटी। सुरक्षा कारणों से रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहा। बाद में किसी तरह से आवागमन बहाल कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और ट्रेक में टक्कर के तुरंत बाद आग लगने पर विस्फोट हुआ। हादसे में कार चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और वह गाड़ी के अंदर ही उसकी जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम गोंडा निवासी सेवक राम साहू के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें