Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को राजधानी रायपुर में सुबह से ही रुक-रुककर हल्की-मध्यम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं पर जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। आसमान में घने काले बादल छाने से अंधेरा छाया हुआ है। बादल गरज रहे हैं। रह-रहकर बिजली की गड़गड़ाहट लोगों को डरा रही है। लगातार बारिश होने से राजधानीवासियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, दुर्ग -भिलाई, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, जांजगीर-चांपा आदि जिलों में मौसम ने करवट फेरी है। इन जिलों में भी सुबह से ही रुक-रुककर बारिश जारी है।