होली की खुमारी हर तरफ सिर चढ़कर बोल रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाइन में पुलिस परिवार ने आज जमकर होली खेली। इस दौरान आईजी, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और रायपुर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर जमकर ठुमके लगाये। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने जमकर नगाड़ा बजाया। रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनायें दी। राजधानी में 13 और 14 मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाये जाने के बाद आज पुलिस वालों ने होली मनाई।