कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगई गांव में रेत कारोबार को लेकर दो परिवार के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया। जिसमें भाजपा नेता की मौके पर मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने सात संदिग्धों की पहचान कर चार को हिरासत में लिया है। सरगुजा रेंज आईजी मौके पर पहुंचे, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।