BJP Protest on Mallikaarjun khadage statement: प्रयागराज महाकुम्भ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मध्य प्रदेश के महू में दिए गए बयान पर छ्त्तीसगढ़ बीजेपी ने कड़ा एतराज जताया है। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे घोर सनातन विरोधी करार दिया है। खड़गे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बीजेपी ने इस बयान के लिये खड़गे से कान पकड़कर माफी मांगने की बात कही है।