फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव में अब कलेक्ट्रेट में मिलेगा रोजगार पंजीयन का लाभ, स्थानांतरण से लोगों को मिली बड़ी राहत

Digvijay Singh Updated Fri, 21 Nov 2025 08:23 PM IST

कोंडागांव में जिला रोजगार पंजीयन कार्यालय अब डोंगरीगुड़ा लाइवलीहुड कॉलेज से स्थानांतरित होकर कोंडागांव कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित होने लगा है। लंबे समय से छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों द्वारा उठाई जा रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कोंडागांव ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूर्व में रोजगार पंजीयन कार्यालय NH-30 और कलेक्टर कार्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर डोंगरीगुड़ा लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित था। दूर होने के कारण लोगों को पंजीयन कराने में समय और यात्रा—दोनों में असुविधा होती थी। खासकर छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कलेक्टर के आदेश के बाद अब रोजगार पंजीयन कार्यालय को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में, जिला पंचायत कार्यालय भवन के सामने स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे लोगों को रोजगार संबंधी दस्तावेजों के पंजीयन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए सीधे जिला मुख्यालय पहुंचना आसान हो गया है। जिला रोजगार कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 नरेन्द्र बेलसरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यालय का संचालन अब कलेक्ट्रेट परिसर से ही किया जा रहा है। रोजगार पंजीयन से जुड़े सभी कार्य यहीं होंगे, जिससे आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं पल्ली गांव से अपनी बेटी के अध्ययन संबंधी दस्तावेजों का पंजीयन करवाने पहुंचे नरेश कुमार नेताम ने बताया कि वे पहले पुराने कार्यालय डोंगरीगुड़ा पहुंचे थे, जहां उन्हें नए स्थान की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बेहद अच्छा कदम उठाया है। कार्यालय के जिला मुख्यालय में शिफ्ट होने से अब लोगों को आवश्यक कार्य कराने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें