फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बस्तर रेंज में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू, 8 दिसंबर से होगा आयोजन

Avinash Anand Updated Sat, 07 Dec 2024 04:45 PM IST

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया, जो बस्तर रेंज के कोण्डागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में चल रही थी, अब पुनः शुरू हो रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक न्यु पुलिस लाइन, चिखलपुट्टी, कोण्डागांव में आयोजित की जा रही थी।पहले चरण में दस्तावेज जांच, शारीरिक नापतौल और दक्षता परीक्षा 26 नवंबर 2024 तक पूरी कर ली गई थी। इसके बाद, माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के स्थगन आदेश के चलते 27 नवंबर 2024 से प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश हटा लिया गया है, और भर्ती प्रक्रिया 8 दिसंबर 2024 से पुनः प्रारंभ होगी। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं, उन्हें निर्देशित तिथि पर मूल दस्तावेजों और उनकी छायाप्रतियों के साथ न्यु पुलिस लाइन, चिखलपुट्टी में उपस्थित होना होगा। स्थगन अवधि (27 नवंबर से 7 दिसंबर 2024) में जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं हो पाई, उनके लिए पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अलग से सूचना देगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम निर्देशों के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर सूचित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें