कोरिया में 20 सालों से फाइलेरिया नामक बीमारी से त्रस्त युवक ने सूबे के मुखिया स्वास्थ्य मंत्री से इक्षा मृत्यु की मांग की है। बीमारी से ग्रस्त युवक अब इलाज कराने के लिए सक्षम नहीं है थक हार कर स्वास्थ्य मंत्री से गुहार लगाई है कि मेरा इलाज कराएं या फिर इक्षा मृत्यु दी जाए। जिले के सोनहत विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बदरा निवासी शंकर यादव जो 20 सालों से फाइलेरिया बीमारी (हांथी पाँव)से ग्रसित है। इस बीमारी में दोनो पैर में मांस अत्यधिक बढ़ गया है जिसे वे कपड़ों के सहारे बांध कर रखते है। लगातार 20 सालों से इस बीमारी से जूझ रहे है। इलाज के लिए लगातार प्रयास करते रहे लेकिन हिम्मत तब टूटी जब डॉक्टरों ने बताया इलाज के लिए 17 लाख रुपए लगेंगे शंकर यादव की आर्थिक स्थिति ठीक नही है पिता बचपन मे ही गुजर गए माँ वृद्ध है। न जमीन है और न ही कमाई का साधन इसलिए पीड़ित शंकर यादव ने स्वास्थ्य मंत्री से इलाज कराने की मांग की और कहा है इलाज नहीं करवा सकते तो मुझे इक्षामृत्यु की अनुमति दी जाए।