फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार के सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा किसान, दीपावली पर उपहार में बेटी को दी बाइक, मार्मिक पल देख लोग हुए भावुक

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के केसरापाठ गांव के एक छोटे किसान बजरंग राम भगत ने अपनी मेहनत और बचत से इस दीपावली पर अपने परिवार को बड़ी खुशी दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह सुर्खियों में है। दरअसल, बजरंगराम भगत पिछले छह-सात महीनों से रोजाना 10 रुपए बचा रहे थे ताकि इस दीपावली पर वह अपनी बेटी को स्कूटर खरीद कर दे सकें। जब करीब 40 हजार रुपए के सिक्कों में जमा हो गये , तो उन्होंने 60 हजार रुपए नगद जोड़कर दीपावली के दिन बाइक शोरूम पहुंचे और बाइक खरीदी। खास बात ये रही कि सिक्कों की इस बड़ी राशि को गिनने में शोरूम के कर्मचारियों को घंटों लग गये। स्कूटी की बाकी की राशि का भुगतान किसान ने नगदी में किया। उनके और बेटी के चेहरे पर खुशियां देखते ही बन रही थी। शोरूम मालिक आनंद गुप्ता ने बताया कि बजरंग राम के समर्पण को देखकर स्टाफ ने पूरे सम्मान के साथ सिक्के गिने और उन्हें स्कूटी दी। साथ ही कंपनी की स्कीम के तहत लॉटरी स्क्रैच करने पर उन्हें मिक्सर ग्राइंडर भी गिफ्ट में मिला। बजरंग राम कहते हैं, “मुझे कर्ज लेना पसंद नहीं। इसलिए नकद ही स्कूटी खरीदी। यह हमारे परिवार के लिए दीपावली का सबसे बड़ा तोहफा है।”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें