फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़-जशपुर मार्ग में हाथियों का एक दल आने से थमें पहिए, 34 कि सानों की फसल को पहुंचाया नुकसान

मंगलवार की शाम रायगढ़-जशपुर मार्ग में हाथियों का एक दल आ जाने से इस मार्ग में काफी समय तक के लिये वाहनों के पहिये थम गए। हाथियों के सड़क पार कर जंगल में जाने के बाद ही इस मार्ग में वाहनों और लोगों का आवागमन शुरू हो सका। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। धरमजयगढ़ वन मंडल में ही बीते सप्ताह भर से 120 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जबकि इन दिनों रायगढ़ वन मंडल में एक भी हाथी नही है। धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की बड़ी संख्या होनें की वजह से रोजाना यहां के अलग-अलग बीट में हाथियों के द्वारा दर्जनों किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आ रही है। बीती रात हाथियों के दल ने धरमजयगढ़ वन मंडल में 34 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है जिसमें फत्तपुर में 02, मेडरमार में 04, सेमीपाली में 06, पोटिया में 01, लिप्ती, जाताटिकरा, सागुलटिकरा में 11, तेजपुर में 04, रिलो में 01 के अलावा बनहर में 05 किसानों के धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें