फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में एक 12 फीट के अजगर का सफल रेस्क्यू, मौके पर मिले थे 21 अजगर के अंडे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों नंसिया गांव में एक 12 फीट के अजगर का रायगढ़ एनिमल सेवा समिति की टीम ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू करके अजगर को नदी में छोड़ा था। इस दौरान वहां मिले 21 अंडों को इस टीम ने अपने पास रखा था, जिसमे अब बच्चे बाहर आ चुके हैं। उन्हें भी अब जंगल में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ एनिमल सेवा समिति की टीम को 27 जून की सुबह नंसिया गांव में एक विशालकाय अजगर देखे जाने की सुचना मिली, इस सुचना के आधार पर जब धर्मेंद्र सिंह राजपूत की टीम जब वहां पहुंची तो उन्होंने देखा की ग्रामीण के घर में एक 12 फीट का 25 किलो वजनी अजगर भूसे के अंदर छुपा हुआ बैठा था। काफी मशक्कत के बाद इस टीम ने अजगर का सफलता पूर्वक रेस्क्यू करके उसे पास ही एक नदी में छोड़ दिया था। रायगढ़ एनिमल सेवा समिति टीम को अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर भूसे के अंदर कुल 21 अजगर के अंडे मिले थे। जिसमे से कुछ दिन बाद बच्चे बाहर आने वाले थे, ऐसे में इस टीम ने सभी अंडो को सुरक्षित अपने पास रखा था, और अब इन अंडो से सभी बच्चे बाहर आ चुके हैं। जिन्हे अब जंगल में रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें