फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ में गांव की गलियों में घुम रहे गजराज, रात भर मचाया उत्पात, आधे दर्जन से अधिक गांव के दहशत

रायगढ़ जिले की खरसिया विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों के एक दल ने डेरा डाला हुआ है। हाथियों के दल में एक छोटा बच्चा भी शामिल है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दिन के उजाले में एक गांव की गलियों से होते हुए हाथियों का दल पहाड़ों में चला गया। क्षेत्र में हाथियों के दल की मौजदूगी के चलते आधे दर्जन से अधिक गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम भी लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों के दल ने बीती रात रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर उत्पात मचाते हुए धान की फसल, गन्ना की फसल के अलावा एक ग्रामीण के दीवार को क्षति पहुंचाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें