फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो': प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट हादसे की कहानी

Tue, 14 Apr 2026 07:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में ग्यारह लोगों की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीस से चालीस मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। ज्यादातर मृतक पश्चिम बंगाल और केनपाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब प्लांट में नियमित कार्य चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो। चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें