फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम, सोसायटी में जड़ा तला

रायगढ़ जिले में किसानों को खाद नही मिल पाने के कारण उनकी फसल अब मरने की कगार पर पहुंच चुकी है। इसी समस्या को लेकर आज किसानों ने सड़क में उतरकर चक्काजाम शुरू कर दिया वहीं दूसरे गांव में किसानों ने सोसायटी का काम काज बंद कराते हुए सोसायटी में ताला जड़ कर काफी देर तक नारेबाजी शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर खाद की कमी को लेकर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेका, पचेड़ा, अमलीडीही, गोर्रा, अमलीडीही, ठाकुरपाली, जामपाली, गुलाटी, तुरेकेला गांव के अलावा अन्य गांव के सैकड़ो ग्रामीण नंदेली मुख्य सड़क पर गोर्रा चैक के पास उतरकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि समय पर उन्हें खाद नही मिल पा रहा है जिससे उनकी फसल अब मरने की कगार पर पहुंचने लगी है। किसानों के चक्काजाम को समर्थन करने चंद्रपुर कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव भी पहुंचे थे। किसानों के इस चक्काजाम में कुछ यात्री बसें भी कई फंसी रही। इस मामले की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड पुलिस के अलावा नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची जहां किसानों को खाद मिलने का लिखित आश्वासन दिये जाने के बाद किसानों ने तीन बजे के आसपास चक्काजाम समाप्त किया। गांव के किसानों ने कहा कि काफी समय तक बारिश नही हो रहा था और अब बारिश शुरू होनें से खेतों में खाद की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता है। ऐसे में अगर एक सप्ताह के भीतर उन्हें खाद नही मिल पाता है तो उनकी फसल बर्बाद होना शुरू हो जाएगा। खरसिया विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले तुरेकेला गांव के किसान भी खाद की कमी को लेकर आज सोसायटी पहुंचकर काम काज बंद करा दिया और गोदाम में ताला लगा दिया। जिसके बाद गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं। गांव के किसानों की मांग है कि तत्काल उनकी समस्या का समाधान किया जाए, ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ी कार्रवाई की जाए, तय दर पर उचित मूल्य पर किसानों को खाद दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें