रायगढ़ जिले में कल एक मोहल्ले में धर्मातरण विवाद के बाद आज इसाई समुदाय के लोग जूटमिल थाना पहुंचकर प्रार्थना स्थल में कुछ लोगों के द्वारा अभद्र व्यवहार और हंगामा मचाते हुए धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।जूटमिल थाना प्रभारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि कल सुबह 10 बजे प्रत्येक रविवार की भांति हम सब एकत्र होकर प्रार्थना कर रहे थे लेकिन दोपहर 12 बजे के आसपास कुछ दल वाले प्रार्थनरा भवन के सामने खड़े होकर गाली गलौज किया गया। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया और हमारे पवित्र शास्त्र और प्रभु यीशु मसीह के नाम की निंदा की और चलते हुए प्रार्थना सभा को रोका गया। जूटमिल थाना पहुंची एक महिला मंजुषा एक्का ने बताया कि वह गांधी नगर की रहने वाली है कल वह लोग शांति पूर्वक ढंग से प्रार्थना कर रहे थे। अचानक वो लोग भारी संख्या में आये और नारेबाजी करने लगे। हम लोग चाहते हैं कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। मोहल्लेवासी भी आये दिन उनका विरोध करते हैं और बदसलूकी तक करते हैं।इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि कल धार्मिक विवाद के संबंध में अपराध दर्ज हुआ है। जिसमें दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आज दूसरे पक्ष से मंजुषा एक्का ने एक ज्ञापन देकर बताया है कि उनके प्रार्थना स्थल में जाकर कुछ लोगों के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।