फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Fire: डॉक्टर्स कॉलोनी में लगी भीषण आग...फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू; मौके पर पहुंचे अधिकारी

Fri, 23 Jan 2026 09:26 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित जिला अस्पताल परिसर के भीतर डॉक्टर्स कॉलोनी में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आग की भयानक लपटें उठते देख पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर इसी कॉलोनी में रहते हैं। आगजनी की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

आगजनी की घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और यातायात डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि जिला अस्पताल की डॉक्टर्स कॉलोनी में आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची। सभी के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आगजनी में कुछ सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। वहीं मौके पर दो खाली गैस सिलेंडर भी मौजूद थे, जो काफी गर्म हो चुके थे। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें