फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, एक मकान को पहुंचाया नुकसान, धान खरीदी केन्द्र में धान किया बर्बाद

Sat, 17 Jan 2026 07:55 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी ने जहां एक मकान एवं झोपड़ी को तोड़ा है वहीं धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर 7 बोरी धान को खाकर नुकसान पहुंचाया है। जिले में हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट होकर गांव-गांव में मुनादी कराकर लोगों को हाथियों से दूरी बनाये रखने अपील भी कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में बीती रात एक बार फिर से हाथियों ने 7 बोरी धान के अलावा एक अस्थाई झोपड़ी को भी पहुंचाया है। इसी तरह धरमजयगढ़ वन मंडल के प्रेमनगर में 03 किसान, दियागढ़ में 01 किसान की फसल को भी हाथियों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं बोरों रेंज के खम्हार बीट में हाथी ने एक ग्रामीण के मकान को तोड़ा है। आज सुबह मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रायगढ़ जिले के जंगलों में इन दिनों कुल 122 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 63 हाथी तो रायगढ़ वन मंडल में 59 हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों के इस दल में 34 नर, 58 मादा के अलावा 30 शावक शामिल है। जिले में हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए हाथी विचरण क्षेत्रों में हाथी ट्रेकिंग दल एवं हाथी मित्र दल टीम हाथी प्रभावित गांवों में मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कराते हुए गांव के ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाये रखने अपील की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें