महासमुंद में 140 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी राईस मिलर रोशन चंद्राकर को जमानत मिल गई है। हाई कोर्ट से आरोपी रोशन चंद्राकर को जमानत मिली। मामले में आरोपी मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को इससे पहले जमानत मिल चुकी है। 2 अन्य आरोपी अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर अभी भी जेल में बंद है। आरोपी रोशन चंद्राकर को पासपोर्ट जमाकर देश नहीं छोड़ने की हिदायत और कानूनी प्रक्रिया और जांच में सहयोग करने की सलाह दी गई है। ईडी ने 15 मई 2024 को रोशन चंद्राकर को दिल्ली से गिरफ्तार कियाा था। 27 मई को रायपुर जेल में दाखिल किया गया था। प्रशासनिक आधार पर 7 जनवरी 2025 को महासमुंद जिला जेल में शिप्ट किया गया था। 8 माह बाद जमानत मिलने पर आज महासमुंद जिला जेल से रिहा हुए रोशन चंद्राकर।