फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद में ड्युटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरोरा में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने हमला करने वाले सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम प्रताप यादव, गगन चंद्राकर, युवराज चंद्राकर, खिलेश्वर चंद्राकर और नागेश्वर टंडन बताया जा रहा है। गौरतलब है कि, महासमुंद शहर से लगे ग्राम खरोरा में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाबा गुरु घासीदास की जयंती समारोह में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उपद्रवियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने तुरंत एक्शन लिया। सिटी कोतवाली से अतिरिक्त बल भेजकर रात में ही गांव का माहौल शांत कराया। और मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि फरार 3 आरोपियों को आज धरदबोचा है। मामले में सभी 5 आरोपियों पर बीएनएस की धारा 296, 221, 132, 121(1), 351(3),3,5 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें