फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद: पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिंघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रक से 312.590 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में न केवल परिवहन करने वालों को पकड़ा, बल्कि 12 घंटे के भीतर ओडिशा के बरहमपुर से मुख्य पेडलर्स और मास्टरमाइंड को भी दबोच लिया है। सरायपाली एसडीओपी ललिता मेहर ने बताया कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक ट्रक भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहा है। एनएच 53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी के दौरान जब संदिग्ध ट्रक को रोका गया, तो उसमें दो व्यक्ति सवार मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम इम्तियाज खान (मैसूर, कर्नाटक) और रवि प्रकाश राउतकर (बालाघाट, मध्य प्रदेश) बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर बोरियों में छिपाकर रखा गया 312 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे यह खेप सोनपुर (ओडिशा) से लेकर मुंबई (महाराष्ट्र) खपाने जा रहे थे। पुलिस ने मामले की गहराई तक जाते हुए 'एंड-टू-एंड' इन्वेस्टिगेशन शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ओडिशा के बरहमपुर में दबिश दी। वहां से पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों— जियाउल हक (मध्य प्रदेश), नदीम अंसारी (उत्तर प्रदेश) और सुखविंदर उर्फ बुलबुल (जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार किया। ये आरोपी गांजे की व्यवस्था और परिवहन के लिए वाहनों का इंतजाम करने के मुख्य सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें