फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महासमुंद में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने सुरक्षा का दिया वचन

महासमुंद जिले में भी भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को हर्ष, उल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाइयां सजाई। रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हो, लेकिन इसके पीछे का स्नेह अटूट और बेहद मजबूत होता है। बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। भाइयों ने रक्षा का वचन बहनों को दिया। खुद सज धज कर बहनों ने भाइयों के लिए आरती की थाल सजाई। जिसमें राखियों के साथ रोली, हल्दी, चावल, दीपक और मिठाई आदि रखा गया था। भाइयों को टीका लगाकर उनकी आरती उतारी गई और भाइयों के कलाई पर शुभ मुहूर्त में राखी बांधी गई। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार भेंट किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें