महासमुंद जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद 25 सदस्यीय सदस्यों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जनपद पंचायत परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, पूर्व राज्य मंत्री मंत्री पूनम चंद्राकर और पूर्व विधायक डॉक्टर विमल चोपड़ा शामिल हुए। आपको बता दें कि महासमुंद जनपद पंचायत में 25 सदस्य चुनकर आये है, जिसमें 19 महिला सदस्यों ने जीत हासिल की है। जिनमें दिशा दीवान अध्यक्ष और हुलसी चंद्राकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई है। जिनके साथ सभी सदस्यों ने आज अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान अध्यक्ष दिशा दीवान ने कहा कि वह सभी जनपद सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने जनता के हित में काम करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने की बात कही। वहीं उपाध्यक्ष हुलसी चंद्रकार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक ले जाना और उसका फायदा हर व्यक्ति को दिलाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि, क्षेत्र के सभी सरपंचों के साथ मिलकर महतारी वंदन योजना और आवास योजना के छुटे हुए हितग्राहियों को फायदा दिलाना पहली प्राथमिकता रहेगी।