फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां... मेरा क्या कसूर': खेत में रोने की आवाज सुन दौड़े किसान, नजारा देख माथे पर रखा हाथ; थैले में था नवजात

जिले में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने है। जहां एक किसान के खेत से लगे बाड़ी में थैले में नवजात शिशु मिलने से इलाके में हड़कप मच गया। घटना पाली थाना अंतर्गत डोंगनाला गांव की है। जहां सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे घटना सामने आई है। खेत में किसान काम कर रहे थे। इस दौरान बच्चे के रोने की आवाज आई, पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। एक थैले में नवजात बच्चा था, जो रो रहा था। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल 108 वाहन को दी गई। वहीं पाली थाना पुलिस को भी सूचना दी। बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले किसान सत्ते सिंह मरकाम के बाड़ी में नवजात मिला है। जहां किसान के बाड़ी से लगे खेत के पास नवजात थैले में मिला है। वहीं ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से नवजात को पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद ही नवजात को तुरंत थैली में लेकर कोई छोड़ गया। बच्चे के शरीर पर चींटी और कीड़े के काटने के निशान पाए गए हैं, जहां बच्चा रो रहा था। ग्रामीणों की माने तो किसी कलयुगी मां की काली करतूत हो सकती है। गांव में इस तरह की पहली घटना है। जहां लोगों में भारी आक्रोश है। दोषियों पर इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग कह रहे हैं। विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी अनिल सराफ बताया कि बच्चा स्वस्थ है 1 किलो 700 ग्राम का बच्चा है और स्वस्थ है और साथ ही यह बच्चे को दूध पिलाया गया है। उसे जिला अस्पताल के लिए 108 के माध्यम से ले जाया जा रहे हैं साथ ही पुलिस को सूचना दी गई है। पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने नवजात की स्थिति को देखते हुए पाली स्वास्थ्य केंद्र से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें