कोरबा के कुसमुंडा में 21 जून को एक दर्दनाक घटना में 8 साल के बच्चे सूरज कुमार जगत की मौत हो गई। वह अपने घर के बाहर दोस्तो के साथ खेल रहा था, तभी तेज गति से आ रही स्पोर्ट्स बाइक के चालक मोहित यादव ने उसे ठोकर मार दी और फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गए और मासूम को लेकर आदर्श नगर चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण डेढ़ घंटा तक इलाज नहीं हो सका- बाद में डॉक्टर ने बच्चे को न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।8 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर 100 की संख्या में कॉलोनी वासी कुसमुंडा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की मौत न्यू कोरबा हॉस्पिटल में हुई है, जिसका अस्पताल द्वारा डायरी रामपुर में दर्ज की गई है।कॉलोनी वासियों ने आरोपी मोहित यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है हॉस्पिटल की लापरवाही की जांच। उन्होंने हॉस्पिटल की लापरवाही की जांच की मांग भी की है, क्योंकि डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण बच्चे को समय पर इलाज नहीं मिल सका।लोगों की माने तो समय रहते अगर डॉक्टर आदर्श नगर अस्पताल में उपस्थित रहता तो शायद मासूम की जान बच सकती थी लेकिन डेढ़ घंटे विलम्ब से आने के कारण सही समय पर इलाज नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। लोगों की माने तो अक्सर लड़के तेज रफ्तार वाहन चलाते नजर आते हैं जहां कई लड़के नशे में चूर रहती हैं इन लोगों पर लगातार कार्यवाही होनी चाहिए।