फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में खाना बनाते समय युवती पर सांप ने किया हमला, कुकर फटने से बचा, टला बड़ा हादसा

कोरबा में एक युवती के घर में सांप घुसने की घटना सामने आई है। युवती खाना बना रही थी जब सांप अचानक से उसके पास आ गया और उछल पड़ा। इससे युवती डर गई और घर से बाहर भाग गई। इसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। एक सांप युवती के घर में घुस गया और खाना बनाते समय उछल पड़ा। युवती डर गई और घर से बाहर भाग गई। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। रामपुर निवासी करिश्मा ने बताया कि उसके मम्मी पापा किस काम से बाहर गए हुए थे उनके आने से पहले वह खाना बनाकर तैयार कर रही थी इस दौरान मोबाइल पर वह अपने सहेली से बातचीत कर रही थी उसका ध्यान सब्जी बनाने में था अचानक से किचन की खिड़की से सांप उसे पर हमला कर दिया समय रहते उसके नजर पड़ी और वह वहां से भाग खड़ी हुई। चीख़बपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फोन कर इसकी सूचना अपने माता-पिता और स्नेक कैचर की टीम को दी। सांप के पकड़े जाने के बाद ही युवती और उसके घर वालों ने राहत की सांस ली। वही उधर स्नेक कैचर के आते तक गैस पर सब्जी जल रहा था समय रहते मौके पर पहुंचे और गैस को बंद किया गया नहीं तो कुकर गर्म होकर फट भी सकता था। पकड़ा गया सांप धमना सांप था, जो कि जहरीला नहीं होता है। सांप का आकार देखकर लोग अक्सर डर जाते हैं घरों में सांप घुसने से बचाव के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। सांप के बारे में जानकारी होने से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है और वे सुरक्षित तरीके से निपट सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें