फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरबा में जमीन विवाद को लेकर दुकान संचालक से मारपीट, करतूत सीसीटीवी में कैद

कोरबा जिले में बांकीमोंगरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। जमीन विवाद के चलते दुकान संचालक के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने ही लाठी, रॉड व हथौड़ी से दुकान संचालक अजय चित्रकार के साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि प्रकाश चित्रकार ध्रुव और धनेश्वर ने मिलकर उनकी दुकान में तोड़फोड़ के साथ ही मारपीट की। इस मारपीट में अजय के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि बांकी मोंगरा थाना में इस घटना की शिकायत की, जहां थाना के अधिकारी व कर्मचारियों ने उनसे दुर्व्यवहार किया। न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा और इस पर उचित कार्यवाही और न्याय की मांग की है। घायल अजय चित्रकार ने बताया कि मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके ही रिश्तेदार चाचा और उसके बेटे है जो पुराने जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गई इसे पहले भी विवाद हो चुका है लेकिन इस जानलेवा हमला किया गया।पहले उसे मारा गया भी बीच बचाव करने आए उसके भाई को भी मारा गया।इस मामले में बाकी थाना पुलिस ने सहयोग नहीं किया दुर्व्यवहार किया।एसपी से इस मामले की शिकायत की गई है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें