कोरबा में नकाबपोश तीन लुटेरों ने गोपालपुर स्थित शराब दुकान में धावा बोल दिया। लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये और कुछ महंगी शराब लूट ली। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह लुटेरे रिवॉल्वर की नोक पर शराब दुकान के भीतर घुसते हैं और पूरी वारदात को अंजाम देते हैं। युवकों ने बंद शराब दुकान से शराब लेने के बहाने पहले चौकीदार को झांसे में लिया, फिर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।