फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरबा में अवैध महुआ शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, 860 लीटर अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार... चार आरोपी फरार

कोरबा जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवलापाठ इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के ठिकाने पर कार्रवाई की। यहां से 860 लीटर अवैध शराब जब्त की और बड़ी मात्रा में महुआ लहान सहित शराब बनाने वाले सामान और भट्टी को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजू धनवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गजेंद्र धनवार, शिव धनवार, सरोज धनवार और सुखलाल धनवार फरार हो गए। इस घटना पर अपराध दर्ज किया गया है और अगली कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से पांच दो पहिया गाड़ियां भी जब्त की हैं और 18 नग बड़ा सिल्वर गंज, 14 नग फुटहा सिल्वर छोटा गंज, 4 नग फुटहा स्टील का डेक्ची, 12 नग बड़ी कढाही जब्त की है। बताया जा रहा है कि देवलापाठ इलाके में काफी लंबे समय से एक गिरोह बनाकर नाला किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर आसपास इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजू धनवार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गजेंद्र धनवार, शिव धनवार, सरोज धनवार और सुखलाल धनवार फरार हो गए। इस घटना पर अपराध दर्ज किया गया है और अगे की कार्रवाई की जा रही है। उरगा थाना इलाके में इससे पहले भी कई बार चिकनीपाली गांव में पुलिस ने छापा मार कर नाला किनारे भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त किया था। वहीं महुआ लहान भी भारी मात्रा में नष्ट किया गया था। उसके बावजूद भी महुआ शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं और नाला किनारे महुआ शराब बनाकर आसपास बेची जा रही है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आज कार्यवाही की। लगातार इसी इलाके में महुआ शराब बिक्री को लेकर कई बार ग्रामीणों के द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस से शिकायत भी की गई। जहां पुलिस ने कार्यवाही कर कई लोगों को जेल भी भेजा था। उरगा थाना इलाके के ग्रामीणों ने बताया कि महुआ शराब के चलते आसपास का वातावरण खराब हो रहा है। वहीं स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे थे। यहीं नहीं महुआ शराब के बिक्री के चलते परिवार में मारपीट और गाली गलौज की घटना आज दिन होती रहती थी। इन सब के चलते इलाके के लोगों ने इस क्षेत्र में चल रहे महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें