मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कोदवाही गांव में शनिवार को महंत दंपति का कोरबा लोकसभा में जीत के बाद आभार कार्यक्रम के दौरान अचानक मौसम बदला। तेज बारिश के बाद आंधी-तूफान के चलते कार्यक्रम के लिए बनाया गया पंडाल गिर गया। जिसके चलते आभार कार्यक्रम को जल्द समाप्त करना पड़ गया। कई स्थानों में ज्योत्सना महंत का आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।