कोरबा में भाजपा नेता की दबंगई सामने आई है। जहां सरेआम गुंडागर्दी करते हुए एक कर्मचारी के साथ मारपीट की है। वीडियो में देख सकते हैं कि भाजपा नेता कैसे थप्पड़ पर थप्पड़ मार रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है। आरोपी बृजेश यादव भाजपा संगठन का पदाधिकारी बताया जा रहा है। ये पूरा मामला शहर के मध्य निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक का है।