फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में राशन दुकान में प्लास्टिक बास्केट में फंस गया पांच फीट का नाग, देखें वीडियो

कोरबा में एक दुकानदार उस समय डर से कांप उठा जब एक कोबरा फन फैलाए टोकरी में दिखाई दिया वही सांप का फुंकार सुनकर दुकान छोड़कर भाग खड़ा हुआ। दुकानदार ने किसी तरह हिम्मत कर उस प्लास्टिक के बास्केट को दुकान से बाहर निकाला।कोबरा (नाग) उसमें पूरी तरफ फंसा हुआ था जो आसानी से नहीं निकल पा रहा था । इसकी सूचना नोवा नेचर संस्था के जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में टीम को भेजने की बात कही, फिर कुछ देर बाद नोवा नेचर के सचिव मोइज एहमद और बबलू मारवा उस दुकान में पहुंचे और बड़ी सावधानी से प्लास्टिक के बकेट को धार दार हथियार से काटा गया आखिरकार कोबरा सांप निकल पाने में कामयाब हुआ जिसके वजह से उसकी जान बच गई तब जाकर दुकान मालिक ने राहत भरी सांस लिया फिर कोबरा सांप को सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया हमें प्रति दिन कोबरा, करैत, अजगर, अहिराज, धमना, बेलिया करैत, दण्ड करैत, डार डोमी आदि सांपों के लिए 30 से जिले भर से कॉल आते हैं, जिसको रेस्क्यु करने के लिए हमारी संस्था के टीम पहुंच कर रेस्क्यु कर रहे हैं, सारथी ने सभी सामान्य लोगों से अपील किया है कि जहरीले से हमारे पहुंचने तक दूरी बना कर रखें और नजर बना कर रखें। दुकान संचालक नीतीश साहू ने बताया दुकान पर ग्राहक सामान लेने के लिए आए हुए थे इस दौरान वह सामान लेने अंदर गया सांप प्लास्टिक के टोकरी में फंसा हुआ था फन और फुंकार सुनकर दुकान छोड़कर पहले बाहर भागा तब स्नेक कैचर की टीम को सूचना दिया पकड़े जाने के बाद राहत की सांस लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें