फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में मौत का ट्रक: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन को रौंदा, तीनों ने मौके पर तोड़ा दम; अब चक्का जाम

Wed, 18 Mar 2026 12:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्राम नूनेरा के पास हुए इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रक चालक की वजह से हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आया। वह सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों के ऊपर चढ़ गया। इसके बाद ट्रक वहीं पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला। 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ट्रक के पलट जाने से शव उसके नीचे दब गए थे। उन्हें निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक में दबा वाहन भी खराब हो गया। सड़क पर कोयला बिखर गया जिससे यातायात बाधित हुआ। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और उनमें आक्रोश देखा गया।

सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। एक मृतक की पहचान ओमप्रकाश पिता मंगलू सिंह गोंड के रूप में हुई है। वह पोटापानी थाना पाली का निवासी था। पुलिस अन्य दो मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश लगातार जारी है। 

तीनों मृतक की पहचान हो गई है। बृजपाल सिंह कंवर 23 वर्षीय, 25 वर्षीय मंगल सिह पिता सुकनाथ और ओम प्रकाश पिता मंगल सिंह पोटापानी पाली के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें