फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price Hike: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कोरबा में विधायक ने सरकार पर बोला तीखा हमला

Mon, 18 May 2026 01:00 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के विरोध में आज कांग्रेस ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के निर्देश पर यह धरना दिया गया। ग्राम कोटमेर स्थित पेट्रोल पंप के सामने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की।

उन्होंने ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की। "महंगाई पर रोक लगाओ, जनता को राहत दो" जैसे नारों से धरना स्थल गूंज उठा। वक्ताओं ने बताया कि पंपों पर ईंधन संकट गहरा रहा है। दूसरी ओर, रोजाना दाम बढ़ाकर जनता की जेब काटी जा रही है। महंगाई की सबसे ज्यादा मार किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और आम लोगों पर पड़ रही है।

महंगाई का प्रभाव
डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ गई है। माल भाड़ा बढ़ने से सब्जी, अनाज समेत हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। ऑटो, टैक्सी और बस संचालक भी इस महंगाई से परेशान हैं। इसके बावजूद सरकार केवल वादों और प्रचार में व्यस्त है। जमीन पर कोई राहत नजर नहीं आ रही है।

जनता अब सब समझ चुकी: विधायक फूलसिंह राठिया
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जनता को गुमराह करने तथा पेट्रोल-डीजल पर कर के जरिए खजाना भरने का आरोप लगाया। राठिया ने चेतावनी दी कि सरकार जनता को राहत नहीं दे रही है और आने वाले समय में जनता वोट की चोट से इसका जवाब देगी। इस प्रदर्शन में प्रवीण ओगरे, अमीर खान, जयकिशन पटेल, इब्राहिम फारुकी, रोशन खांडे, सूरज सोनी, धनाराम खांडे, अखिलेश कुर्रे, रामधन मिरी, बिसाहू पटेल और आत्माराम मन्नेवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने महंगाई के खिलाफ लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें