फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: डीजे पर डांस करने के नाम पर हुई चाकूबाजी, चाकू लहराते वीडियो वायरल

Thu, 26 Mar 2026 07:30 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात चाकूबाजी की घटना से दहशत फैल गई। पुरानी बस्ती इलाके में बरात के दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों को समझाना एक स्थानीय युवक को महंगा पड़ गया। घायल युवक दुरपा सड़क निवासी संदीप भारद्वाज (24 वर्ष) है। वह एक कार सर्विस सेंटर में अकाउंटेंट है। संदीप बरात में शामिल नहीं था, बल्कि वह उसी इलाके का स्थानीय निवासी है। पुरानी बस्ती में बरात के दौरान डीजे पर कुछ युवक खतरनाक तरीके से नाच रहे थे। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी और हादसे की आशंका थी। संदीप ने उन्हें डीजे पर चढ़कर न नाचने और नीचे उतरने की समझाइश दी। यह समझाइश कुछ युवकों को नागवार गुजरी और वे संदीप से उलझ पड़े। विवाद बढ़ने पर आरोपी पांडु ने धारदार चाकू से संदीप पर हमला कर दिया। आरोपी ने संदीप के पेट पर वार करने की कोशिश की, लेकिन उसके पलट जाने से चाकू कूल्हे के नीचे लगा। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक चाकू लहराते दिख रहा है। यह वीडियो पुलिस जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें