फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में हादसे का लाइव वीडियो: ई-रिक्शा ने दंपती को मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर; बाल-बाल बचे एक मां-बेटी

Tue, 03 Mar 2026 11:53 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में 2 मार्च सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला निर्मला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा ऑटो चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निर्मला राजपूत सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर व आंतरिक चोटें आई हैं। 

ई-रिक्शा ऑटो चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, निर्मला राजपूत की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। उसने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दंपती को ठोकर मारी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फरार ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वे चाहते हैं कि ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई हो।

एक अन्य मां-बेटी हादसे से बाल-बाल बचे
ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दंपती चपेट में आए और उनकी बाइक गिर गई। इसी दौरान, सड़क पर चल रही एक मां और उसकी बेटी भी इस हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि यदि वे भी चपेट में आ जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही पर सवाल उठाती है। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें