फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कबाड़ी के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई रोकने के लिए रची गई साजिश नाकाम; वीडियो

Thu, 21 May 2026 12:17 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा शहर के कबाड़ी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के अवैध निर्माण पर गुरुवार को नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। निगम अमले के साथ 150 से अधिक पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला बिल्डिंग को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते विरोध के बावजूद बुलडोजर चलता रहा।

मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी कोरबा में हुए चर्चित पुल चोरी मामले का मुख्य आरोपी रहा है। कबाड़ के धंधे की आड़ में वह लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त बताया जाता है। उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। शहर में अवैध कब्जे कर गोदाम और दुकानें चलाने के भी आरोप हैं।

बुलडोजर कार्रवाई की सूचना मिलते ही बरबट्टी ने प्रशासन का रास्ता रोकने की कोशिश की। घर तक टीम न पहुंच सके, इसके लिए उसने घर के बाहर कई वाहनों के टायर निकालकर सड़क पर खड़े कर दिए। रास्ता ब्लॉक कर प्रशासनिक अमले को रोकने की योजना बनाई थी। लेकिन निगम और पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वाहनों को हटाकर कार्रवाई शुरू कर दी।

जैसे ही बुलडोजर दो मंजिला मकान के पास पहुंचा, घर के सदस्य और समर्थक विरोध करने लगे। महिलाओं समेत परिवार के लोगों ने हंगामा किया और कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया। माहौल तनावपूर्ण हो गया। लेकिन पहले से अलर्ट 150 पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला और विरोध के बीच तोड़फोड़ जारी रखी।

यह पहली बार नहीं है जब बरबट्टी पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले भी पुलिस उसका गोदाम सील कर चुकी है। वही शहर के राताखार, मुड़ापार और कोरकोमा रोड स्थित उसकी कबाड़ दुकानों को भी सील किया जा चुका है। उन दुकानों के अवैध कब्जों पर भी प्रशासन बुलडोजर चला चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें