कांकेर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत पर पानी फेर दिया है। सुरक्षाबलों ने तीन किलोग्राम के आईडी बम को निष्क्रिय कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया है। बीडीएस और सुरक्षाबलों कि टीम मौके पर पहुंचकर जमीन में प्लांटेड तीन किलोग्राम वजनी आईडी बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।