फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में भूमि मार्ग विवाद, तलवार से किया प्राणघातक हमला, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाली रैली

कबीरधाम में आज शनिवार को पुलिस ने तलवार से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पुलिस ने शहर में रैली भी निकाली है। यह मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है। डीएसपी केके चन्द्राकर ने बताया कि 15 अगस्त को प्रार्थी जुगेश पिता भरत लाल चंद्रवंशी उम्र 25निवासी ग्राम धोबघट्टी, थाना पांडातराई रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी दीपक चंद्रवंशी पिता सुरेश चंद्रवंशी, निवासी धोबघट्टी द्वारा भूमि मार्ग विवाद के कारण गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। हाथ में रखी तलवार से प्रार्थी जुगेश पर प्राणघातक वार किया गया। प्रार्थी द्वारा डंडे से बचाव करने पर उसके बाएं पैर के घुटने के नीचे चोट आई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ 296, 351(3), 115(2), 118(1) बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। घटना में प्रयुक्त तलवार जब्त की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें