फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कबीरधाम के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम, विकास कार्यों का लिया जयजा, जताई नाराजगी

Digvijay Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 06:56 PM IST

आज शनिवार को कबीरधाम जिले के कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्टोरेट में जिला प्रशासन की बैठक ली। बैठक में केन्द्र व राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम की समीक्षा की। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने विभिन्न मद से स्वीकृत कार्य के गति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्य में तेजी लाएं। कृषि उपज मंडी द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य को प्रांरभ नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्माण एजेंसी व संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम में जिले किसानों के आर्थिक समृद्धि के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की पांच नई शाखा खोलने के प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इन पांच नई बैकिंग शाखाओं में वनांचल क्षेत्र के ग्राम चिल्फी, कोयलारी, झलमला, सुरजपुरा और राजानवांगांव शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें