फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में बारिश बनी आफत: जिले में गिरे ओले, कवर्धा शहर में नालियं हुई जाम, सड़कों बह रहा गंदा पानी

आज गुरुवार को कबीरधाम जिले में मई के पहले दिन ही बारिश के साथ ओले गिरे हैं। दोपहर करीब तीन बजे मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। जिले के अधिकांश क्षेत्र में भी यही स्थिति रही। कवर्धा शहर में तेज बारिश के कारण कई जगहों पर नाली जाम हो गई। इस कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। ऐसे में लोगों को परेशानी हुई है। इस मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से जरूर राहत मिली है। क्योंकि, एक हफ्ते पहले जिले का तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा था, जो आज सीधे 30 डिग्री पर आ गया। आंधी-बारिश के कारण दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें