फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: सरोधा बांध में डूबा 22 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ व गोताखोरों की मदद से जारी है तलाश

Sat, 27 Jun 2026 03:37 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सरोधा बांध में एक 22 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया तथा युवक की तलाश के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबने वाले युवक की पहचान शुभम मल्हा (22 वर्ष) निवासी कवर्धा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी कारणवश सरोधा बांध के पानी में चला गया, जिसके बाद वह गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम, स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा युवक की तलाश शुरू की गई। लगातार खोजबीन जारी रही, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। गोताखोरों की मदद से बांध के विभिन्न हिस्सों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवक के डूबने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजन और स्थानीय लोग युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद में मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में बांधों, नदियों और अन्य जलाशयों के समीप अत्यधिक सावधानी बरतें तथा सुरक्षा मानकों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और युवक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना ने एक बार फिर जलाशयों के आसपास सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें