फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कबीरधाम में ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर, हाईवे पर लगा लंबा जाम; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखों देखी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Updated Wed, 29 Apr 2026 02:50 PM IST

जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बांधाटोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे यह घटना हुई। ट्रक मध्यप्रदेश की ओर से दुर्ग जा रहा था, जबकि ट्रेलर रायपुर से मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा था। बांधाटोला मोड़ के पास अचानक ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराया, जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे दूर-दूर तक बिखर गए। सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्री बसें और मालवाहक वाहन घंटों फंसे रहे। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

हादसे की जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ ट्रक कबीरधाम जिले का था। यह ट्रक मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ तक सामान सप्लाई का काम करता था। पुलिस अब ट्रेलर चालक से पूछताछ कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार, नींद की झपकी या ब्रेक फेल होने से हुआ।

स्थानीय लोगों की मांग
बांधाटोला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोग चिंतित हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। संकेतक बोर्ड लगाने और स्पीड कंट्रोल के उपाय करने की भी अपील की गई है। 29 अप्रैल का यह हादसा एक बार फिर हाईवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें